चूरू: गांव जाबासर की युवती, जीजा के साथ लिव इन रिलेशन में रहकर सुरक्षा के लिए चूरू एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | Feb 24, 2025 चूरू जिले के गांव जाबासर की एक युवती ने अपनी सगी बहन का घर उजाड़ कर जीजा के साथ रिश्ता बना लिया, अब वह अपने जीजा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। दोनों सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंचे। गांव जाबासर की 22 वर्षीय युवती ने सोमवार शाम बताया कि वह बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी बहन की शादी साल 2016 में लोहसना बड़ा गांव के 30 वर्षीय गोविंद के साथ हुई थी।