चूरू: शहर के श्याम मंदिर के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत पंच कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
Churu, Churu | Feb 24, 2025 प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत 6 दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री श्याम मित्र मंडल आयोजन समिति के कैलाशचंद्र नवहाल ने बताया की सोमवार को मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित हरिकृष्ण दाधीच के नेतृत्व में पंच कुंडीय महायज्ञ में 13 जोड़ो ने पूजा की।