चूरू: ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ लिव-इन में रह रही है चाड़वास निवासी 29 वर्षीय विवाहिता, सुरक्षा के लिए पहुंची एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Feb 24, 2025 चूरू जिले के गांव चाड़वास की एक 29 वर्षीय शादीशुदा महिला ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। अब महिला के ससुराल पक्ष के द्वारा दोनों को जान से मारने की धमकी मिली तो सुरक्षा की मांग को लेकर वे एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी दफ्तर में सोमवार शाम गांव चाड़वास की 29 वर्षीय महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी पड़िहारा के एक व्यक्ति के साथ हुई थी।