बांसगांव: गगहा इलाके के भौसहा बुजुर्ग में भीषण आग, दो झोपड़ियां जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान
गोरखपुर के गगहा विकास खंड के भौसहा बुजुर्ग गांव में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो झोपड़ीनुमा घरों को पूरी तरह राख कर दिया। इस हादसे में गुलाब साहनी और रामचंद्र साहनी का भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार झोपड़ियों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।