मंडला: ट्रक-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, NH-30 गाजीपुर टोल प्लाजा के पास एक घायल
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 मंडला जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सिलपुरी निवासी वृजेश परते (25 वर्ष) और हेमराज परते (21 वर्ष) के रूप में हुई है।