गोरखपुर: राप्ती नदी में नहाने गए छात्र के डूबने की आशंका, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया
राप्ती नदी में नहाने गए,10वीं के छात्र प्रिंस कुमार के लापता होने के बाद बुधवार को पथरा में जमकर हंगामा हुआ।परिजनो ने उसके साथ गए दो दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में गायब करने का आरोप लगाया।जिसके बाद नाराज लोगों ने दोपहर तीन बजे मुख्य सड़क जाम कर दिया।SDM सदर,सीओ कैंट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।अधिकारियों के समझाने के बाद रात नौ बजे जाम समाप्त हुआ।