पोलायकलां: टिटोड़ीखेड़ा गांव में पहली बारिश में ही धंसी नर्मदा परियोजना, 450 मीटर पाइपलाइन बाहर
टिटोड़ीखेड़ा गांव में पहली बारिश ने ही नर्मदा परियोजना की पोल खोल दी। किसानों के खेतों से गुजर रही पाइपलाइन करीब 450 मीटर तक जमीन से बाहर आ गई, जिससे हड़कंप मच गया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन को 1 मीटर गहराई में दबाया जाना था, लेकिन निर्माण एजेंसी ने कम गहराई में पाइप बिछाए। इसी वजह से तेज बारिश में पाइप ऊपर आ गए।