मोहनिया में आरएसएस का जिला स्तरीय विजयादशमी उत्सव, निकला पथ संचलन
मोहनिया (कैमूर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को मोहनिया के जगजीवन स्टेडियम में जिला स्तरीय विजयादशमी उत्सव मनाया गया। जिला संघचालक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद पूर्ण गणवेश में पहुंचे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने नगर क्षेत्र में अनुशासित पथ संचलन किया।
इस दौरान आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन, अनुशासन, सामाजिक एकता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
Mohania, Kaimur | Oct 17, 2026