झांसी: आईजीआरएस में फर्जी निस्तारण के बाद झांसी एसएसपी ने तीन को निलंबित किया, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद कहा
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 शिक्षकों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत के मामले में फर्जी रिपोर्ट लगाकर गलत फीडबैक देना झांसी के पुलिस अफसरों को महंगा पड़ गया. शिकायत पर झांसी एसएसपी ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और आइजीआरएस प्रभारी महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है,कार्रवाई के बाद पीड़ित महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा।