झांसी: ऑर्थोपेडिक एंड रिसर्च सेंटर में शिवपुरी निवासी महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार ने गलत इलाज का लगाया आरोप
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 झांसी के निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज से उनके मरीज की मौत हुई है। बोले डॉक्टर की मौजूदगी के बिना ही सफाई कर्मियों ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद एक गोली खिलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।