झांसी: बुंदेलखंड क्रांति दल ने कचहरी चौराहा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- बने बुंदेलखंड राज्य
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झांसी के कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने किया।