झांसी: बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने नगर के जिला कार्यालय में मनाई विचार गोष्ठी
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारतीय संविधान के निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक समाजवादी पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी नगर के जिला कार्यालय पर की गई। विचार गोष्ठी से पूर्व कचहरी चौराहे पर स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब अमर रहे के नारे के साथ उत्साह पूर्वक जयंती मनाई गई।