बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने एक शराब तस्कर और दो न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस एक शराब तस्कर व दो न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष बंजरिया ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर सूंदरपुर पकड़िया टोला का संजय सहनी है। जबकि न्यायालय द्वारा निर्गत टीआर नम्बर 4772/26 के वारंटी गोबरी निवासी शेख कासिम व शेख अमीर को गिरफ्तार कर तीनो को एक साथ न्यायिक हिरासत में भेज दी है।