Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

औरैया मे ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के "अटल आश्रय गृह" की सुविधाओं से प्रशासन हुआ प्रसन्न! #ntn

Balrampur, Balrampur | Dec 24, 2025

MORE NEWS

थाना श्रीदत्तंगज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धौरहरा में हुई घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट https://t.co/C2mapvQrA8

थाना श्रीदत्तंगज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धौरहरा में हुई घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट https://t.co/C2mapvQrA8

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#बलरामपुर: #थाना_श्रीदत्तगंज क्षेत्र के #धौरहरा में नवविवाहित युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, सदमे में पत्नी की भी मौत...
#बलरामपुर। जनपद के थाना #श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौरहरा में रविवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी करीब 25 वर्षीय राकेश उर्फ शिवकुमार (पुत्र राम छबीले) का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पति की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी रोशनी शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस दोहरे हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि राकेश उर्फ शिवकुमार और रोशनी शर्मा का विवाह अभी हाल ही में मई 2026 में हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं।
सूचना मिलते ही थाना श्रीदत्तगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#balrampur #balrampurpolic #sriduttganj

#बलरामपुर: #थाना_श्रीदत्तगंज क्षेत्र के #धौरहरा में नवविवाहित युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, सदमे में पत्नी की भी मौत... #बलरामपुर। जनपद के थाना #श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौरहरा में रविवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी करीब 25 वर्षीय राकेश उर्फ शिवकुमार (पुत्र राम छबीले) का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी रोशनी शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस दोहरे हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि राकेश उर्फ शिवकुमार और रोशनी शर्मा का विवाह अभी हाल ही में मई 2026 में हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही थाना श्रीदत्तगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #balrampur #balrampurpolic #sriduttganj

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

#बलरामपुर ! #मोहर्रम में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

#बलरामपुर। मोहर्रम के दौरान एक महिला के साथ छेड़खानी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी लंगड़ाता हुआ दिखाई दिया।

#बलरामपुर ! #मोहर्रम में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल #बलरामपुर। मोहर्रम के दौरान एक महिला के साथ छेड़खानी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी लंगड़ाता हुआ दिखाई दिया।

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

#यूपी के #आगरा में RPF पुलिसवाले रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक को घसीटते हुए ले गए ।दरअसल, एक ट्रेन स्टेशन पर रुकी। महिला उतारकर सामान खरीदने लगी। इतने में ट्रेन चल दी। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने यह देखा तो वॉकी–टॉकी से बोलकर ट्रेन रुकवा दी।तभी RPF पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग के आरोप में महिला को रोक लिया। डिप्टी SS ने इसका विरोध किया था।
मामले में RPF के 4 पुलिसकर्मी मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र सस्पेंड किए गए।

#यूपी के #आगरा में RPF पुलिसवाले रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक को घसीटते हुए ले गए ।दरअसल, एक ट्रेन स्टेशन पर रुकी। महिला उतारकर सामान खरीदने लगी। इतने में ट्रेन चल दी। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने यह देखा तो वॉकी–टॉकी से बोलकर ट्रेन रुकवा दी।तभी RPF पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग के आरोप में महिला को रोक लिया। डिप्टी SS ने इसका विरोध किया था। मामले में RPF के 4 पुलिसकर्मी मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र सस्पेंड किए गए।

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

#बलरामपुर: वायरल वीडियो मामले में आईटी एक्ट का आरोपी महफुजुर्रहमान गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
#बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 165/2026, धारा 75(2), 76 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी कैफ पुत्र महफुजुर्रहमान, निवासी ग्राम कटरा शंकर नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को बर्रो माई मोड़ से बर्रो माई मंदिर जाने वाली कच्ची सड़क के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच उपनिरीक्षक शिवम सिंह द्वारा की गई थी। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कन्हई प्रसाद, उपनिरीक्षक शंभू तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव तथा कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद शामिल रहे।

#balrampur #balrampurpolic

#बलरामपुर: वायरल वीडियो मामले में आईटी एक्ट का आरोपी महफुजुर्रहमान गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया #बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 165/2026, धारा 75(2), 76 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी कैफ पुत्र महफुजुर्रहमान, निवासी ग्राम कटरा शंकर नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को बर्रो माई मोड़ से बर्रो माई मंदिर जाने वाली कच्ची सड़क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच उपनिरीक्षक शिवम सिंह द्वारा की गई थी। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कन्हई प्रसाद, उपनिरीक्षक शंभू तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव तथा कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद शामिल रहे। #balrampur #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026