महोबा: महोबा के शाहपहाड़ी गांव में बकरी चराने पर विवाद, 11 साल की बच्ची और दादी से हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 महोबा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी निवासी उमाशंकर कुशवाहा की 11 वर्षीय बेटी रौनक घर के बाहर अकेली बकरी चरा रही थी। तभी गांव के ही दो युवक बकरी को पत्थर मारने लगे। रौनक के मना करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंची दादी मुनिया को भी पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया और जांच शुरू कर दी है।