शिकोहाबाद: ईद की तैयारियों को लेकर नगर पालिका मुस्तैद, इटावा रोड स्थित ईदगाह पर चला विशेष सफाई अभियान
खुशियों और भाईचारे के पर्व ईद के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में इटावा रोड स्थित ईदगाह पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने खुद मौके पर मौजूद रहकर जेसीबी मशीनों और सफाईकर्मियों की टीम के जरिए साफ- सफाई कराई।