डुमरांव: मठिला वार्ड-11 में विकास ठप: पानी, सड़क और नाली की बदहाली से जूझ रहे ग्रामीण, ज़िम्मेदार नहीं सुन रहे वार्ड सदस्य की बात
Dumraon, Buxar | May 19, 2026 मठिला गांव के वार्ड संख्या 11 में आज भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। यहां के लोगों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे पेयजल संकट गहराया हुआ है। वहीं, क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग गड्ढे बनाकर गंदा पानी जमा करते हैं