पीरो: पीरो में मनोज उपाध्याय ने विधायक-एमपी बनने को आसान बताते हुए विजेंद्र यादव पर किया तीखा वार
Piro, Bhojpur | May 11, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव में प्रचार थमते ही सियासी बयानबाजी और भी तीखी हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर 3:00 के करीब पीरो के चर्चित नेता मनोज उपाध्याय ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए बड़ा बयान दे डाला है। मनोज उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि आज की राजनीति में वार्ड का चुनाव जीतना भी विधायक और सांसद बनने से ज्यादा कठिन हो गया है।