करपी: करपी प्रखंड प्रमुख ने बचाई कुर्सी, समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाकर जताई खुशी
Karpi, Arwal | Feb 27, 2024 आज करपी प्रखंड प्रमुख संगीता देवी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही।अरवल अनुमंडल कार्यालय में चुनाव के दौरान प्रमुख संगीता देवी एवं प्रतिद्वंदी नीलम देवी दोनों को 13-13 मत प्राप्त हुआ। उसके बाद लौटरी के द्वारा भाग्य का फैसला हुआ। जिसमें प्रखंड प्रमुख संगीता देवी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ा कर खुशी जताई।