करपी: आगामी 3 मार्च को जन विश्वास यात्रा में पटना चलने के लिए न्योता देने पुरैनीया गांव पहुंचे विधायक
Karpi, Arwal | Feb 26, 2024 प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 3 मार्च को महागठबंधन के साथियों के साथ जन विश्वास यात्रा का आयोजन पटना में किया है। जिसके सफलता के लिए कुर्था राजद विधायक बागी कुमार वर्मा ने पुरैनीया गांव में कार्यकर्ताओं को न्योता देने पहुंचे। वहीं विधायक बागी कुमार वर्मा ने कहा कि कुर्था विधानसभा से हजारों लोग जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे।