करपी: करपी थाना परिसर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पुलिस कर्मियों को खिलाई फाइलेरिया की दवा
Karpi, Arwal | Feb 27, 2024 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0ॅ शशि कान्त के निर्देश पर BCM लवकुश कुमार के नेतृत्व में, करपी थाना परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सभी पदाधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी। डा0ॅ शशि कान्त ने बताया कि मुझे सूचना प्राप्त हुआ कि थाना परिसर में दवा नहीं खिलाईं गयी हैं। तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों को भेज कर दवा खिलायी गयी।