कैलारस: जरैना के पास हटीपुरा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक घायल, मुरैना रेफर
कैलारस थाना के ग्राम हटीपुरा के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे झोरे का पुरा निवासी कल्लू पुत्र बच्चू कुशवाह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को कैलारस अस्पताल लाए जहां से उसे उपचार देकर मुरैना रेफर किया है। परिजनो ने बताया कि कल्लू भाई की ससुराल जरैना आया था वापस गांव जा रहा था इस दौरान यह भीषण हादसा हुआ है। घटना 8 मार्च दोपहर लगभग 1 बजे की है।