जहानाबाद: पुलिस केंद्र में आयोजित हुई परेड, जवानों को दिए गए आवश्यक निर्देश
जहानाबाद पुलिस केंद्र में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में आयोजित परेड का उद्देश्य जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्साह को मजबूत करना रहा। इस दौरान टुकड़ियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण कर व्यावसायिक उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।