सिमरिया: सिमराकला: मसान बब्बा के दरबार में सपेरों की सेंध, आस्था के घंटों पर हाथ साफ करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
पन्ना के सिमरा कला में 'मसान बब्बा' मंदिर से आस्था के घंटे चुराने वाले शातिर चोर अब पुलिस की धुन पर नाच रहे हैं। 8 अप्रैल को हुई चोरी के महज 24 घंटे के भीतर पवई पुलिस ने कटनी निवासी दो 'सपेरों' को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 70 हजार कीमत के 29 पीतल के घंटे और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आस्था पर प्रहार करने वाले अब सलाखों के पीछे हैं।