उदाकिशुनगंज: मुरली चंदवा गांव में ग्रामीणों ने लूटकर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा, जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मुरली चंदवा गांव में बुधवार की दोपहर को बेगूसराय जिले के दो युवक को ग्रामीणों ने उसे समय धर दबोचा जब वह एक महिला के कान की बाली की ठगी करने के बाद लूटकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची दोनों आरोपी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।