चरपोखरी: चरपोखरी में कानून को खुली चुनौती! 'लड़ावेलू नजर आरा के बबुआन' गाने पर हथियार लहराते वीडियो से मचा हड़कंप
चरपोखरी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक सनसनीखेज वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। “लड़ावेलू नजर आरा के बबुआन से” जैसे भड़काऊ गाने की धुन पर चार युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ना सिर्फ कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा है, बल्कि इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा कर रहा है।