पोकरण: राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में विधायक महंत प्रताप पुरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ निशुल्क साइकिल वितरण समारोह
पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महंत ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे अंक प्राप्त कर विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ अर्जित करें।