कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को खुर्रामपुर गांव निवासी ऋषि ओम चौहान बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जिसको लेकर व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।