जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड स्थित मिर्चा पाठक चक में बिहार की बड़ी ऊर्जा परियोजना को लेकर अहम कदम उठाया गया है। यहां ₹9,900 करोड़ की लागत से 1,800 मेगावाट क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना स्थापित करने के लिए एमओयू हुआ है। इस परियोजना के तहत दिन में सौर ऊर्जा की मदद से पानी को पहाड़ों पर बने जलाशय में पहुंचाया जाएगा, जबकि रात में उसी पानी को नीचे लाकर टरबाइन के जरिए बिजली पैदा की जाएगी। इससे बिजली की उपलब्धता बेहतर होगी और बिहार की ऊर्जा क्षमता को मजबूती मिलेगी। साथ ही जमुई में रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इस बड़ी परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता चिराग पासवान के प्रति आभार जताया गया है।
#Jamui #Sikandra #MirchaPathakChak #PumpedStorage #BiharDevelopment #BiharNews #Chiragpasban#jamui district news
Barhat, Jamui | Nov 25, 2026