जेवर: रौनिजा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 17 वर्षीय किशोर, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रौनिजा गांव में 3 फरवरी 2025 को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से जरूरी कार्य के लिए कह कर निकला 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं पर परिजनों ने अब घटना की लिखित ही शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया है कि अभी तक किशोर का कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।