जेवर: जिलाधिकारी कार्यालय से कोर्ट परिसर तक फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय से कोर्ट परिसर तक जाने वाले फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का मंगलवार भव्य शिलान्यास किया गया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास विधिवत रूप से महिला अधिवक्ताओं द्वारा फीता काटकर किया गया। अनुमानित ₹6 करोड़ की लागत से फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।