जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने जेवर क्षेत्र में पंचायत की, स्थानीय विधायक रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार को जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। पंचायत के दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वही विधायक ने किसानों को समस्या का जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।