पोहरी: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शिवपुरी जिले के पोहरी विकास खण्ड अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था पोहरी,सेवा सहकारी संस्था परिच्छा,सेवा सहकारी संस्था बैराड़,पचीपुरा उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। जहा कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा तीनो उपार्जन केन्द्रो का बुधवार सुबह 11 बजे निरीक्षण किया गया उनके द्वारा उपार्जन केंद्रों पर उपस्थित किसानों से संवाद किया।