पटना में गरजी RJD की हुंकार, राजभवन मार्च में साथ दिखे जमुई के दो दिग्गज भाई!
पटना में 19 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय जनता दल के राजभवन मार्च में जमुई की सियासत से जुड़े दो वरिष्ठ नेता एक साथ नजर आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और उनके छोटे भाई, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश यादव ने भी शिरकत की।
मार्च के दौरान छात्रों के अधिकार, युवाओं के रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और सरकार की जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार आवाज बुलंद की।
जमुई के दोनों वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने पटना के राजनीतिक गलियारे में खासा ध्यान आकर्षित किया।
#TejashwiYadav #JaiprakashNarayanYadav #VijayPrakashYadav #RJD #RajBhavanMarch #Patna #BiharPolitics #Jamui #JamuiNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Aug 19, 2026