वाराणसी में कफ सिरप मामले में पुलिस एक्शन में, शुभम जायसवाल पर ₹50 हजार का इनाम घोषित
Sadar, Varanasi | Dec 23, 2025 वाराणसी में मंगलवार को कफ सिरप मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस के द्वारा सरगना शुभम जायसवाल पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जबकि शुभम जायसवाल के तीन साथियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही शुभम जायसवाल और उसके साथियों की संपत्ति का जांच पुलिस कर रही है।