बहरोड़: बहरोड़ में 'लेडी तस्कर' गिरफ्तार, पुलिस ने 2.891 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | Apr 2, 2026 बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए महिला तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया। दहमी गांव की रहने वाली सुशीला पत्नी अशोक कुमार को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह गांजे की खेप के साथ सक्रिय थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.891 किलोग्राम गांजा बरामद कर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।