अशोक नगर: सागर चक्क गांव में पत्नी ने पति को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के सागर चक्क गांव में पत्नी ने पति को शराब पीने पैसे नहीं दिए तो पति ने उसका लाठी डंडों से सिर्फ फोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सागर चक्क गांव निवासी मान बाई पति लालाराम आदिवासी उम्र 22 वर्ष के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। घायल के अन्य परिजनों ने बताया कि पति लालाराम शनिवार को रात 11:00 बजे उससे शराब पीने पैसे मांग रहा था।