महेश्वर: छोटी खरगोन में 52 वर्षीय व्यक्ति पर फालिया से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इंदौर रेफर; पुलिस जांच में जुटी
खरगोन जिले के छोटी खरगोन गांव में गुरुवार सुबह एक 52 वर्षीय व्यक्ति पर धारदार हथियार फालिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटी खरगोन निवासी गंगाराम उर्फ गंगू वर्मा, उम्र 52 वर्ष, सुबह करीब 7 बजे रोज की तरह अपनी दुकान खोलने के लिए गय