Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

बेरी पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' पर हुआ पौधरोपण स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु' कार्यक्रम में जीविका दीदियों को जल संरक्षण और ग्रे वाटर प्रबंधन की दी जानकारी औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत बेरी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 'स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डब्ल्यूपीयू परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक और धूसर जल प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने घरेलू अपशिष्ट जल को बागवानी में दोबारा उपयोग करने के तरीके बताए। प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले अपनाने पर जोर दिया गया। मौके पर मदनपुर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक ओमप्रकाश, स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार, वार्ड सदस्य भगवान प्रसाद, रामजतन भुइयां, सभी स्वच्छता कर्मी एवं जीविका सीएम कविता कुमारी उपस्थित रहीं। सभी ने पौधरोपण कर स्वच्छता की शपथ ली।प्रखंड समन्वयक ओमप्रकाश ने कहा, "स्वच्छ गांव से ही जलवायु सुरक्षित होगी। जल बचाना और पेड़ लगाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। #SwachhBharatMission #LohiyaSwachhBihar #EkPedMaaKeNaam #JalJeevanMission #GreyWaterManagement #PlasticFreeBihar #Jeevika #BeriPanchayat #Madanpur #Aurangabad

Madanpur, Aurangabad | Jun 5, 2026

MORE NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर कियान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

#worldenviromentday #NowForClimate2026 #GenerationRestoration

विश्व पर्यावरण दिवस पर कियान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प #worldenviromentday #NowForClimate2026 #GenerationRestoration

Madanpur, Aurangabad | Jun 5, 2026

एक व्यक्ति, पांच वृक्ष का संकल्प: मदनपुर में फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

  
 संगोष्ठी में गौवंश और पौधरोपण को बताया पर्यावरण का आधार, सामूहिक वृक्षारोपण भी हुआ  

औरंगाबाद: एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, मदनपुर ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। खिरियावां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी नगर के सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। केंद्र की बहनों ने संगोष्ठी का संचालन किया। इस दौरान 'एक व्यक्ति, पांच वृक्ष' लगाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गौवंश और वृक्षारोपण को पर्यावरण रक्षा का आधार बताया। उन्होंने कहा, "प्राचीन भारत में गौवंश पालन को विशेष महत्व दिया जाता था। गाय से उत्सर्जित ऊर्जा से वातावरण शुद्ध होता है और विषाणुओं का प्रभाव कम होता है। गौमाता में वायु प्रदूषण कम करने के प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं।"

जितेंद्र सिंह ने आगे कहा, "नीम, बरगद, पीपल जैसे वृक्ष प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं और जीवन के लिए संजीवनी हैं। पौधरोपण विषाक्त वायु को शुद्ध करने की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रयोगशाला है। बंजर भूमि पर हरियाली लाकर हम वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।"

संगोष्ठी में परिषद के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राम पुकार सिंह, एकल अभियान मदनपुर संच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह, विहिप प्रखंड मंत्री कृष्ण रजक, फाउंडेशन के सचिव मिथिलेश कुमार, प्रशिक्षक प्रदुमन कुमार सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।

इसी क्रम में फाउंडेशन के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर मंजिश कुमार सिंह, अतिथि प्रशिक्षक कन्हाई यादव, समाजसेवी दिलीप कुमार समेत दर्जनों प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

#EnvironmentAwareness #PlantationDrive #GoGreen #OnePersonFiveTrees #Madnapur #Aurangabad #Bihar #EkalGramotthanFoundation #SaveEnvironment #TreePlantation #CowProtection #GreenBihar #ClimateAction #SustainableLiving #NGOInitiative #SocialWork #RuralDevelopment #CleanAir

एक व्यक्ति, पांच वृक्ष का संकल्प: मदनपुर में फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान संगोष्ठी में गौवंश और पौधरोपण को बताया पर्यावरण का आधार, सामूहिक वृक्षारोपण भी हुआ औरंगाबाद: एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, मदनपुर ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। खिरियावां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी नगर के सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। केंद्र की बहनों ने संगोष्ठी का संचालन किया। इस दौरान 'एक व्यक्ति, पांच वृक्ष' लगाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गौवंश और वृक्षारोपण को पर्यावरण रक्षा का आधार बताया। उन्होंने कहा, "प्राचीन भारत में गौवंश पालन को विशेष महत्व दिया जाता था। गाय से उत्सर्जित ऊर्जा से वातावरण शुद्ध होता है और विषाणुओं का प्रभाव कम होता है। गौमाता में वायु प्रदूषण कम करने के प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं।" जितेंद्र सिंह ने आगे कहा, "नीम, बरगद, पीपल जैसे वृक्ष प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं और जीवन के लिए संजीवनी हैं। पौधरोपण विषाक्त वायु को शुद्ध करने की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रयोगशाला है। बंजर भूमि पर हरियाली लाकर हम वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।" संगोष्ठी में परिषद के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राम पुकार सिंह, एकल अभियान मदनपुर संच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह, विहिप प्रखंड मंत्री कृष्ण रजक, फाउंडेशन के सचिव मिथिलेश कुमार, प्रशिक्षक प्रदुमन कुमार सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। इसी क्रम में फाउंडेशन के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर मंजिश कुमार सिंह, अतिथि प्रशिक्षक कन्हाई यादव, समाजसेवी दिलीप कुमार समेत दर्जनों प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। #EnvironmentAwareness #PlantationDrive #GoGreen #OnePersonFiveTrees #Madnapur #Aurangabad #Bihar #EkalGramotthanFoundation #SaveEnvironment #TreePlantation #CowProtection #GreenBihar #ClimateAction #SustainableLiving #NGOInitiative #SocialWork #RuralDevelopment #CleanAir

Madanpur, Aurangabad | Jun 5, 2026

चर्चित शिक्षक रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद पटना की सड़कें छात्रों से पट गईं। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर हजारों छात्र गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। हाथों में पोस्टर-बैनर लिए छात्रों ने "रोशन सर को रिहा करो" के नारे लगाए। शहर के कारगिल चौक से डाकबंगला चौराहा तक छात्रों का हुजूम देखने को मिला।

चर्चित शिक्षक रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद पटना की सड़कें छात्रों से पट गईं। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर हजारों छात्र गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। हाथों में पोस्टर-बैनर लिए छात्रों ने "रोशन सर को रिहा करो" के नारे लगाए। शहर के कारगिल चौक से डाकबंगला चौराहा तक छात्रों का हुजूम देखने को मिला।

Madanpur, Aurangabad | Jun 5, 2026