चांदवा: तोरार गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 4 बच्चियां झुलसी, एक की मौत
चंदवा। चंदवा प्रखण्ड के हुटाप पंचायत अंतर्गत तोरार गांव में शनिवार की दोपहर बाद हल्की बारिश के बीच हुए बज्रपात में 4 बच्चियां चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। जिसमे एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका की पहचान मल्हान जावाखांड निवासी रामवृक्ष गंझू की पुत्री मोनिका कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई हैं।