परैया: परैया की सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई
Paraiya, Gaya | May 28, 2026 परैया प्रखंड के सभी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज गुरुवार सुबह पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच अता हुई। जिसको लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी के साथ सुरक्षा बल मुस्तैद रहे। सभी ने एक दूसरे को बकरीद पर्व की बधाई दी। परैया बाजार, खारपर, दखनेर, सुढनि, दक्षिणी बगाही, मंझीयावां आदि गांव में बकरीद पर्व को लेकर रौनक का माहौल पूरे दिन बना रहा।