Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
No video available

बीकानेर: बीकानेर जिला के अक्कासर गांव के रामलाल कूकना का #ऊंट #अंतरराष्ट्रीय_ऊंट_उत्सव_बीकानेर #camel_festival #camel

Bikaner, Bikaner | Jan 15, 2023

MORE NEWS

साधुमार्गी जैन सेवा समिति का विशाल रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न
115 यूनिट रक्त संग्रहित, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

बीकानेर। साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के तत्वावधान एवं राज देवी जयचंदलाल जी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रविवार को सेवा सदन, छबीली घाटी में स्व. श्रीमती राज देवी डागा की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के स्मरण एवं आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के जयकारों के साथ हुआ। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, पी.बी.एम. हॉस्पिटल एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के सहयोग से आयोजित शिविर में 115 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान में युवाओं ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया।

शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही पौष्टिक आहार कार्यशाला में 20 से अधिक स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन एवं पौष्टिक पेय बनाने की विधियों का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उठाया।

समता युवा संघ के अध्यक्ष दिवेश सुखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समता युवा संघ, समता महिला मंडल, समता बहू मंडल, जैन महिला मंडल एवं अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में नवीन कोठारी एवं संजीव सांड का विशेष योगदान रहा।

अंत में साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद एवं समिति पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

साधुमार्गी जैन सेवा समिति का विशाल रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न 115 यूनिट रक्त संग्रहित, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बीकानेर। साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के तत्वावधान एवं राज देवी जयचंदलाल जी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रविवार को सेवा सदन, छबीली घाटी में स्व. श्रीमती राज देवी डागा की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के स्मरण एवं आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के जयकारों के साथ हुआ। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, पी.बी.एम. हॉस्पिटल एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के सहयोग से आयोजित शिविर में 115 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान में युवाओं ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही पौष्टिक आहार कार्यशाला में 20 से अधिक स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन एवं पौष्टिक पेय बनाने की विधियों का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उठाया। समता युवा संघ के अध्यक्ष दिवेश सुखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समता युवा संघ, समता महिला मंडल, समता बहू मंडल, जैन महिला मंडल एवं अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में नवीन कोठारी एवं संजीव सांड का विशेष योगदान रहा। अंत में साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद एवं समिति पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026

विश्व जूनोसिस दिवस पर कोटड़ा में पशु स्वास्थ्य शिविर, ब्रुसेलोसिस रोकथाम के लिए किसानों को किया जागरूक

50 भेड़ों के रक्त नमूने लिए गए, 45 किसानों ने लिया प्रशिक्षण; विशेषज्ञों ने पशुजन्य रोगों से बचाव के बताए उपाय l 

6 जुलाई, बीकानेर। पशु और मानव स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा मानने वाली 'वन हेल्थ'  अवधारणा को साकार करने की दिशा में विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के कोटड़ा गांव में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, ब्रुसेलोसिस की जांच तथा पशुपालकों को पशुजन्य रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.आर.सी., आईसीएआर-सीएसडब्ल्यूआरआई, बीकानेर की प्रभारी डॉ. निर्मला सैनी ने की। मुख्य अतिथि एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के वरिष्ठ प्रदर्शक एवं नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ जूनोसिस के सह-अन्वेषक (को-पी.आई.) डॉ. दीप शिखर आचार्य रहे। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आशीष चोपड़ा, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार, वैज्ञानिक डॉ. सुमनिल मारवाह, वैज्ञानिक डॉ. चेतन पाटिल एन.डी. तथा तकनीकी सहायक राम सिंह की उपस्थिति रही।

शिविर के दौरान भेड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। विभिन्न झुंडों में ब्रुसेलोसिस की आशंका को देखते हुए 50 भेड़ों के रक्त नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और निगरानी से इस रोग की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।

जागरूकता सत्र में किसानों को ब्रुसेलोसिस सहित अन्य जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों की जानकारी देते हुए बताया गया कि ये रोग पशुओं से मनुष्यों में भी फैल सकते हैं। विशेषज्ञों ने गर्भपातित भ्रूण एवं अन्य जैविक अपशिष्टों के सुरक्षित निस्तारण, संक्रमित पशुओं के पृथक प्रबंधन, स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. दीप शिखर आचार्य ने कहा कि ब्रुसेलोसिस एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य रोग है। पशुपालकों की जागरूकता, समय पर जांच और वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर इस संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को मानव ब्रुसेलोसिस के लक्षणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में कुल 45 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। शिविर के माध्यम से पशु एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक जागरूकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

विश्व जूनोसिस दिवस पर कोटड़ा में पशु स्वास्थ्य शिविर, ब्रुसेलोसिस रोकथाम के लिए किसानों को किया जागरूक 50 भेड़ों के रक्त नमूने लिए गए, 45 किसानों ने लिया प्रशिक्षण; विशेषज्ञों ने पशुजन्य रोगों से बचाव के बताए उपाय l 6 जुलाई, बीकानेर। पशु और मानव स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा मानने वाली 'वन हेल्थ' अवधारणा को साकार करने की दिशा में विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के कोटड़ा गांव में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, ब्रुसेलोसिस की जांच तथा पशुपालकों को पशुजन्य रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.आर.सी., आईसीएआर-सीएसडब्ल्यूआरआई, बीकानेर की प्रभारी डॉ. निर्मला सैनी ने की। मुख्य अतिथि एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के वरिष्ठ प्रदर्शक एवं नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ जूनोसिस के सह-अन्वेषक (को-पी.आई.) डॉ. दीप शिखर आचार्य रहे। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आशीष चोपड़ा, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार, वैज्ञानिक डॉ. सुमनिल मारवाह, वैज्ञानिक डॉ. चेतन पाटिल एन.डी. तथा तकनीकी सहायक राम सिंह की उपस्थिति रही। शिविर के दौरान भेड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। विभिन्न झुंडों में ब्रुसेलोसिस की आशंका को देखते हुए 50 भेड़ों के रक्त नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और निगरानी से इस रोग की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। जागरूकता सत्र में किसानों को ब्रुसेलोसिस सहित अन्य जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों की जानकारी देते हुए बताया गया कि ये रोग पशुओं से मनुष्यों में भी फैल सकते हैं। विशेषज्ञों ने गर्भपातित भ्रूण एवं अन्य जैविक अपशिष्टों के सुरक्षित निस्तारण, संक्रमित पशुओं के पृथक प्रबंधन, स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. दीप शिखर आचार्य ने कहा कि ब्रुसेलोसिस एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य रोग है। पशुपालकों की जागरूकता, समय पर जांच और वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर इस संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को मानव ब्रुसेलोसिस के लक्षणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। कार्यक्रम में कुल 45 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। शिविर के माध्यम से पशु एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक जागरूकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026

बीकानेर आईजी ने की बैठक
बीकानेर रेंज पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद 
बीकानेर एसपी मृदुल कच्छवा भी रहे शामिल 
कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

बीकानेर आईजी ने की बैठक बीकानेर रेंज पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद बीकानेर एसपी मृदुल कच्छवा भी रहे शामिल कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026

बीकानेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, छात्र सम्मेलन में सतीश पूनिया ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

बीकानेर, राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर एयरपोर्ट पर भाजपा शहर एवं देहात कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे डॉ. पूनिया के स्वागत में कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एयरपोर्ट स्वागत के बाद भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र में विशाल छात्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और देशहित के कार्यों में लगानी चाहिए तथा "राष्ट्र प्रथम" के भाव को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। डॉ. पूनिया ने युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री आयदान सिंह भाटी ने कहा कि आज देशहित और राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने वाली विचारधारा के साथ युवाओं को मजबूती से जुड़ना चाहिए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं छात्र शक्ति का स्वागत किया और कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति, सामाजिक सरोकारों और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब भी राष्ट्र और समाज के हित में युवा शक्ति की आवश्यकता पड़े, तब युवाओं को सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ तथा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर छात्र सम्मेलन के संयोजक एवं प्रमुख गजेंद्र सिंह भाटी और प्रदीप सारस्वत मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र नेता मांगी लाल गोदारा, अरुण सिंह चौहान, जयवीर सिंह भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, मुकेश पुनिया, सरवन कुमावत, राहुल तेजी, लवेश कश्यप एवं विजय पाल कूकना इसके साथ ही भाजपा शहर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, देहात संगठन प्रभारी बीरबल विश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य और कुंभनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कौशल शर्मा, भवानी पाइवाल, मुरली सैन, रमजान अब्बासी, जोगेंद्र शर्मा, मधुरिमा सिंह, अनिल शुक्ला, बनवारी शर्मा, मुकेश सेनी, मोहन पुनिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीकानेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, छात्र सम्मेलन में सतीश पूनिया ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र बीकानेर, राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर एयरपोर्ट पर भाजपा शहर एवं देहात कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे डॉ. पूनिया के स्वागत में कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट स्वागत के बाद भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र में विशाल छात्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और देशहित के कार्यों में लगानी चाहिए तथा "राष्ट्र प्रथम" के भाव को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। डॉ. पूनिया ने युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। भाजपा प्रदेश मंत्री आयदान सिंह भाटी ने कहा कि आज देशहित और राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने वाली विचारधारा के साथ युवाओं को मजबूती से जुड़ना चाहिए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं छात्र शक्ति का स्वागत किया और कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति, सामाजिक सरोकारों और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब भी राष्ट्र और समाज के हित में युवा शक्ति की आवश्यकता पड़े, तब युवाओं को सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ तथा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर छात्र सम्मेलन के संयोजक एवं प्रमुख गजेंद्र सिंह भाटी और प्रदीप सारस्वत मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र नेता मांगी लाल गोदारा, अरुण सिंह चौहान, जयवीर सिंह भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, मुकेश पुनिया, सरवन कुमावत, राहुल तेजी, लवेश कश्यप एवं विजय पाल कूकना इसके साथ ही भाजपा शहर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, देहात संगठन प्रभारी बीरबल विश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य और कुंभनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कौशल शर्मा, भवानी पाइवाल, मुरली सैन, रमजान अब्बासी, जोगेंद्र शर्मा, मधुरिमा सिंह, अनिल शुक्ला, बनवारी शर्मा, मुकेश सेनी, मोहन पुनिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026

भाजपा गंगाशहर मंडल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन

बीकानेर।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में दिव्यांग बच्चों के साथ सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव से मनाया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उन्हें अल्पाहार वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। सभी ने तेजाराम मेघवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है तथा जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का अवसर प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में एल.डी. पंवार, संपत पारीक, मुल्तान जी, संतोष महाराज, मनीष सोनी, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, शिव गहलोत, विनोद भाटी, शिव प्रजापत, गिरधारी सिंह, जेठमल मेघवाल, संजय सोनी, श्रीमती भानु आनंद, ललित चांवरिया, शिव जेदिया, मोहित जैन, दीपक गहलोत, योगेश गहलोत, नीरज विधानी, मुकुल गहलोत, हरिकांत शर्मा, भैरू सोनी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।

भाजपा गंगाशहर मंडल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में दिव्यांग बच्चों के साथ सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उन्हें अल्पाहार वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। सभी ने तेजाराम मेघवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है तथा जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में एल.डी. पंवार, संपत पारीक, मुल्तान जी, संतोष महाराज, मनीष सोनी, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, शिव गहलोत, विनोद भाटी, शिव प्रजापत, गिरधारी सिंह, जेठमल मेघवाल, संजय सोनी, श्रीमती भानु आनंद, ललित चांवरिया, शिव जेदिया, मोहित जैन, दीपक गहलोत, योगेश गहलोत, नीरज विधानी, मुकुल गहलोत, हरिकांत शर्मा, भैरू सोनी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।

Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026