कटोरिया: लक्ष्मीपुर गांव में जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के चार सदस्य बीमार
Katoria, Banka | Jul 26, 2026 लक्ष्मीपुर गांव में रविवार शाम को जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबियत बिगड़ गयी। सभी को इलाज के लिए शाम करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा सभी का इलाज किया गया।