आरोन: क्यापुर गांव: ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, प्रशासन ने मोबाइल कोर्ट से बेदखली कर सहमति से किया समाधान
आरोन तहसील के क्यापुर गांव में जमीन पर कब्ज के मामले में 2 जून को कलेक्टर के निर्देशन में खेत पर पहुंचे प्रशासन ने मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई कर सहमति से समाधान किया। नायाब तहसीलदार अमित जैन ने बताया, फरियादी तोफान प्रजापति ने जमीन पर कब्जा की जनसुनवाई में शिकायत की, अनावेदक की मौजूदगी में नपती कर आवेदक को कब्जा सोप सहमति से पंचनामा बनाकर विवाद का समाधान किया।