मधेपुरा में सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान
मधेपुरा प्रखंड में करीब तीन किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। भर्राही बाजार से जीवछपुर नए बायपास तक जाने वाली सड़क की खराब हालत के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर धान रोपकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना है कि करीब 10 वर्ष पहले बनी यह सड़क लंबे समय से बदहाल है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
Bihar, India | Aug 22, 2026