घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने घोड़ाडोंगरी नगरपरिषद के नए भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया ज़ोर
नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी के नए भवन निर्माण कार्य का शनिवार शाम करीब 5 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति एवं निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाली गिट्टी और रेत की गुणवत्ता देखी। रेत की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर ठेकेदार को रेत बदलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।