शाहबाद: ऐगमा गांव में ग्राम चौपाल के माध्यम से सहायक पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से किया संवाद
शाहाबाद पुलिस सर्किल के अंदर की पुलिस चौकियों पर भी जन सुनवाई की का रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐगवा में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद किया। अपराध और अपराधियों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की।