चकरनगर: हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर निकली भव्य रैली, सपा नेता लंकू यादव ने सभी को मीठा शीतल जल पिलाया
शनिवार को कस्बा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती तलवार से केक काटकर मनाई गई। इसके बाद आशा पूर्ण कुलदेवी मन्दिर से शुरू होकर भारी तादात में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में सैकड़ो युवाओं ने पृथ्वीराज चौहान की जय के जयकारे लगाए। रैली का आयोजन हवेली के समीप कुल देवी मंदिर पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर दोपहर 12 बजे रैली को रवाना किया