चूरू: पुराना बस स्टैंड के पास जिला कार्यालय में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा का स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन विस्तार पर चर्चा
Churu, Churu | Mar 3, 2025 चूरू के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। करणी सेना के जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में संरक्षक सज्जनसिंह राठौड़ ने युवाओं को संगठित होकर समाज हित में काम करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।