चूरू: कोतवाली पुलिस ने मांटेसरी स्कूल के पास जुआ खेलते 2 लोगों को किया गिरफ्तार, शहर में 2 दिनों में 2 दर्जन लोगों को पकड़ा
Churu, Churu | Mar 3, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को शहर की माउंटेंसरी स्कूल के पास जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन 2 दिनों में कोतवाली पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 2 दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली की सुखराम चोटिया ने शाम को बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर चूरू शहर में जुए और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की गई।